{"_id":"5a380f364f1c1b0d698c2de6","slug":"91513623350-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई महीनों से बंद पड़ा है एक फव्वारा, एक संचालित ही नहीं किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई महीनों से बंद पड़ा है एक फव्वारा, एक संचालित ही नहीं किया गया
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां की ओर से विकसित किए गए डिजिटल फव्वारों पर फिर से रंगत लौटेगी। नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सबिया निशात ने नववर्ष से पहले डिजिटल फव्वारों का संचालन प्राथमिकता पर कराने की बात कही।
नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने वर्ष 2016 में हरिद्वार बाईपास मार्ग और वर्ष 2017 में कोटद्वार मार्ग पर डिजिटल फव्वारे विकसित कराए थे। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर शुरू किया गया फव्वारा कुछ समय तक संचालित होने के बाद बंद हो गया। वर्तमान में फव्वारे के दोनों ओर प्राइवेट वाहनों आदि से लोगों ने अतिक्रमण कर फव्वारे को बदरंग कर दिया है। उधर, कोटद्वार मार्ग पर स्थापित किया गया फव्वारा संचालित ही नहीं किया जा सका। कई महीनों से आधे-अधूरे बंद पड़े फव्वारे की लोहे की साइडें भी वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। लाखों रुपये की लागत से स्थापित किए गए दोनों डिजिटल फव्वारे वर्तमान में काफी बदहाल पड़े हैं। नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सबिया निशात ने डिजिटल फव्वारों की आवश्यक मरम्मत कराकर नववर्ष से पहले उन्हें संचालित कराने की बात कही। उन्होंने माना कि नगर सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए डिजिटल फव्वारों का वास्तविक लाभ देखरेख के अभाव में नहीं मिल सका। मगर अब डिजिटल फव्वारों को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा।