फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से समायोजित शिक्षक मायूस

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से समायोजित शिक्षक मायूस

Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से समायोजित शिक्षक मायूस
बीएसए दफ्तर पर समायोजित शिक्षकों का धरना 26 से
विज्ञापन

बिजनौर।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से शिक्षा मित्र से शिक्षक पदों पर समायोजित शिक्षकों में निराशा है। समायोजित शिक्षकों ने 26 जुलाई से बीएसए कार्यालय पर समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान कर दिया है।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के लिए सुबह से ही शिक्षा मित्र दिल्ली जाने शुरू हो गए थे। जिले से आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी के नेतृत्व के कई पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी, सुचित मलिक सहित कई समायोजित शिक्षक भी दिल्ली में थे। पर दोपहर करीब पौने तीन बजे कोर्ट के फैसले से समायोजित शिक्षकों में खलबली मचनी शुरू हो गई। टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से कभी फैसला समायोजित शिक्षा मित्रों के पक्ष में तथा कभी विपक्ष में आने की बात कही जा रही थी। दिनभर समायोजित शिक्षक ऊहापोह में रहे।
विज्ञापन

सायं करीब चार बजे वकीलों ने बताया सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। इससे शिक्षा मित्रों में मायूसी छा गई। आदर्श समायोजित वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने कहा कि उनके संगठन ने समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। उधर, प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी ने कहा कि हितों की लड़ाई को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमिक भर्ती वाले शिक्षक हुए खुश
जूनियर शिक्षक मोर्चा व एकेडमिक आधार पर परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति पाए शिक्षकों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत की सांस ली है। बीएसए कार्यालय पर शिक्षक संजीव कुमार, रूपेश राजपूत, जयदीप मलिक, चित्र कुमार, साबिर अंसारी, लईक अहमद, दीपक सैनी, मुकेश चौधरी आदि ने कहा कि सीधी भर्ती में नियुक्त हुए शिक्षकों के पक्ष में निर्णय आने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed