{"_id":"5957edbe4f1c1b0f658b4795","slug":"91498934718-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप व हिंदू सेना ने आजम खां का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप व हिंदू सेना ने आजम खां का पुतला फूंका
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभाविप व हिंदू सेना ने फूंका आजम का पुतला
बिजनौर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व हिंदू सेना ने भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका।
शनिवार को अभाविप ने वर्धमान कॉलेज के गेट पर तथा हिंदू सेना ने नगरपालिका चौक पर आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला जलाया। सेना के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर हिंदू संगठनों में खासा उबाल है। वक्ताओं ने कहा कि सेना के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजम खां को इसके लिए कड़ी सजा देनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में हिंदू सेना के कर्मवीर सिंह, विनय चौधरी, सुधांशु, शिवम, अभय, अमन, प्रशांत रंजीत व अभाविप के मनीष कुमा गलियान, मिथुन पंवार, अनमोल राठी, विकास कुमार, निखिल, गगन, राहुल, दिग्विजय, सतीश व निशांत आदि मौजूद रहे।
मंडावर में हिंदू युवा वाहिनी ने आदर्श विद्या निकेतन कॉलेज के बाहर आजम खां का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द आजम खां को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। इस दौरान संकित राठी, राजकुमार, अजय, रोहित, कपिल, शलभ, मोहित, तरुण व जयदीप आदि मौजूद रहे।