{"_id":"593c3e5f4f1c1b7e3a8b459f","slug":"91497120351-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में महिला की मौत, बिरोध में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में महिला की मौत, बिरोध में जाम
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में महिला की मौत पर जाम
स्योहारा (बिजनौर)। तेज गति ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया।
ठाकुरद्वारा चुंगी निवासी उषा देवी (48 वर्ष) पत्नी मूलचंद सैनी शनिवार सुबह दूध लेकर घर जा रही थी। डॉ. वीरेंद्र सिसौदिया के क्लीनिक के सामने ठाकुरद्वारा की ओर से आ रहे एक तेज गति ट्रक ने सड़क से नीचे जाकर महिला को कुचल दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। महिला के पेट के नीचे का एक तरफ का पूरा हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। महिला को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना का पता चलते ही वहां भीड़ जमा हो गई और जाम लगा दिया। भीड़ आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी। जाम डेढ़ घंटे लगा रहा। बाद में थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने दो दिन में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। महिला के पुत्र भपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।