फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   90,000 children in the district will receive the diphtheria vaccine.

Bijnor News: जिले में 90 हजार बच्चों को लगेगा डिप्थीरिया से बचाव का टीका

Mon, 20 Apr 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
90,000 children in the district will receive the diphtheria vaccine.
बिजनौर। जिलेभर के स्कूलों में डिप्थीरिया (गलघाेंटू) की रोकथाम के लिए सोमवार से अभियान शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली है। बिजनौर में करीब 90510 बच्चों को डिप्थीरिया से रोकथाम का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जिले के 2065 स्कूलों में सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार और शनिवार को छोड़कर डिप्थीरिया टीका लगानेे के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिले में 20 से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस दौरान सभी स्कूलों में 5 से 7 साल तक के बच्चों को डीपीटी-2, 10 साल के बच्चों को टीडी-10, 16 वर्ष के किशोरों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ बैठक भी की जा चुकी है। डॉ. केपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान की रिपोर्ट यू-विन पोर्टल, एचएमआईएस एवं राज्य स्तर से प्रेषित गूगलशीट पर प्रतिदिन दर्ज की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक सत्र पर एनाफिलेक्सिस किट की उपलब्धता के साथ ही पैरासिटामॉल टैबलेट रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि टीका लगने के बाद बच्चों को कोई परेशानी होने पर तुरंत दवाई दी जा सके।
विज्ञापन

----
वर्जन:
डिप्थीरिया रोकथाम के लिए आज से अभियान शुरू हो रहा है। अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 90 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
-डॉ. केपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed