{"_id":"5c9e6aa4bdec2213f4135728","slug":"81553885860-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी पर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से कहासुनी पर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कहासुनी पर महिला ने की खुदकुशी
नहटौर। शराबी पति की आदत से तंग आकर एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली ।उपचार के दौरान महिला की दिल्ली में मौत हो गई ।महिला का पति गांव छोड़कर फरार हो गया ।
थाना क्षेत्र के एक गांव में टेलरिंग का काम करने वाले युवक का शराब पीने पर पत्नी से कहासुनी हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक कहासुनी के बाद उसका पति घर से बाहर चला गया। इसी दौरान महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली ।महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे । बुरी तरह से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।महिला की मौत होने से उसके चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक महिला के परिवार वाले गैस पर खाना बनाते समय झुलसने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।