फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अक्रामक हाथी के पर्यटकों की जिप्सी पर हमला करने के मामले की जांच शुरू

अक्रामक हाथी के पर्यटकों की जिप्सी पर हमला करने के मामले की जांच शुरू

Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
अक्रामक हाथी के पर्यटकों की जिप्सी पर हमला करने के मामले की जांच शुरू
हाथी ने पर्यटकों की जिप्सी पर बोला हमला
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन में एक जंगली हाथी के पर्यटकों की जिप्सी पर हमला बोल दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। पार्क के निदेशक राहुल ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन के कोठीराव चौड़ में शनिवार को एक हाथी ने एक पर्यटक जिप्सी पर हमला कर दिया। अन्य पर्यटकों की जिप्सी को भी दौड़ा दिया। बाद में शोरशराबा किया गया तो हाथी जंगल में लौट गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें देखकर लगता है कि किसी तरह से हाथी या तो पर्यटकों के बीच आ गया या फिर वह शोरशराबा करने से भड़क गया। इस विषय में कार्बेट टाइगर रिजर्व/कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि यह एक गंभीर घटना है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। संबंधित उपप्रभागीय वनाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही वनों में गश्ती दलों को सतर्क व पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान देने को कहा गया है। कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


छेड़ा न जाए तो नुकसान नहीं पहुंचाता हाथी
कार्बेट टाइगर रिजर्व/कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल का कहना है कि इस हाथी के बारे में जानकारी है कि यह अक्सर सड़क पर आ जाता है। सड़क से आने जाने के लिए रास्ता नहीं देता है। एक बार उनके वाहन को भी इस हाथी ने दौड़ा दिया था। लेकिन उसे छेड़ा न जाए तो वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस हाथी से सतर्क रहना चाहिए। दूसरे कार्बेट पार्क में पर्यटन रोमांच से भरा रहता है। इसका पहले ही ध्यान रखना चाहिए। वन्यजीवों के नजदीक नहीं जाना चाहिए। पार्क के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ से झिरना तक के ग्रामीणों में दहशत
झिरना पर्यटन जोन से कालागढ़ की हाईडिल कॉलोनी, मीरापुर उत्तर, मालोनी, धारा, पुराना कल्लूवाला आदि गांव लगे हैं। मलकीत सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि हमारे यहां अक्सर हाथी आ रहे हैं। झिरना के हाथी भी खेतों में आ जाते हैं। यदि यह हाथी यहां आ गया तो गांव के लिए खतरा हो सकता है। वन विभाग को चाहिए कि हाथी को वनों में ही बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed