{"_id":"5c5f22d4bdec2229d2397a53","slug":"81549738708-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर व रूड़की की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर व रूड़की की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन
ताबड़तोड़ छापेमारी से जिले में मची खलबली
बिजनौर। सहारनपुर में जहरीली शराब से 67 लोगों की जान जाने के बाद जिले का पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शुक्रवार रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके 27 लोगों को दबोचा व उनके कब्जे से 800 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
सहारनपुर में जहरीली शराब से 67लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद शासन से सूबे के सभी अफसरों के पेंच कसने शुरू हो गए। पुलिस हरकत में आ गई। जिलेभर की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान 27 लोगों को दबोचकर उनके पास से 800 लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने धर्मनगरी निवासी दिलीप व गंज निवासी टीकाराम को दबोचकर 30 लीटर शराब बरामद की। मंडावर पुलिस ने नांगल माहेश्वरी निवासी राणा सिंह को दबोचकर 15 पव्वे, नजीबाबाद पुलिस ने गांव रम्मनवाला निवासी फुरकान, एजाज, गांव जसवंतपुर लुकादड़ी निवासी रूपचंद, आदर्शनगर निवासी सुधांशु को दबोचकर 40 लीटर, मंडावली पुलिस ने गांव लाहकखुर्द निवासी अमर सिंह से दस लीटर, नांगल पुलिस ने हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर रामपट्टी निवासी बहादुर, निरभान उर्फ भानू से 130 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद की है। चांदपुर पुलिस ने गांव बूंदरा खुर्द निवासी हरपाल, गांव बाड़ीवाला निवासी राकेश कुमार, गांव लाटरा निवासी जयवीर से 60 लीटर, हीमपुरदीपा पुलिस ने गांव ढ़ोलपुर निवासी चमन सिंह से दस लीटर, शिवालाकलां पुलिस ने गांव सेला निवासी लीलापथ को गिरफ्तार कर दस लीटर, धामपुर पुलिस ने मोहल्ला पक्काबाग निवासी अकील उर्फ अचकी को दबोचकर दस लीटर, नगीना देहात पुलिस ने कोटकादर निवासी फरीद, गांव अजुपुरा निवासी पवन कुमार से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इनके अलावा गांव पाना हीमपुर निवासी बलिहार सिंह व गुरविंदर सिंह को दबोचकर 50 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बढ़ापुर पुलिस ने गांव भोगपुर निवासी मंजीत सिंह, छिंदर सिंह को दबोचकर 45 लीटर शराब, गांव मदपुरी निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर व गांव टांडा साहूवाला निवासी सतपाल को दबोचकर 500 लीटर अवैध शराब, दस किलो यूरिया व 25 एमएल कैरोमिल बरामद किया है। अफजलगढ़ पुलिस ने गांव शिवपुरी निवासी महीपाल व बढ़ापुर थाने के गांव भोगपुर निवासी रंजीत को दबोचकर 40 लीटर शराब, रेहड़ पुलिस ने गांव केहरीपुर निवासी सुखविंदर को दबोचकर 20 लीटर शराब बरामद की है।
2500 लीटर लहान नष्ट कराया
पुलिस की छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा 500 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व दस किलो यूरिया बढ़ापुर क्षेत्र में बरामद किए हैं। पुलिस ने बढ़ापुर में एक शराब भट्ठी पर पकड़ी, वहां पुलिस ने 2500 लीटर लहान भी नष्ट कराया है। पुलिस ने गांव टांडा साहूवाला में छापा मारकर गांव मदपुरी निवासी बलविंदर उर्फ बिंदर व गांव साहूवाला निवासी सतपाल को अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए दबोचा है। उनके दो साथी गांव साहूवाला निवासी महीपाल व दीपक उर्फ छोटू फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से एक तमंचा व चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
वृद्ध, दिव्यांग, महिलाएं भी बेच रहे शराब
पुलिस सूत्रों के अनुसार शराब के कारोबारियों पर छापा मारने के दौरान कई जगह पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पुलिस को कई जगह ऐसे लोग अवैध शराब बेचते मिले जो वृद्ध और दिव्यांग हैं और चारपाई पर लेटकर ही अवैध शराब बेच रहे हैं। उन्हें पुलिस नसीहत देकर छोड़ आई। इसके अलावा कई जगह गरीब, वृद्ध महिलाएं भी इस कारोबार को करती मिलीं। ये सभी लोग शराब के बड़े कारोबारी नहीं हैं। छोटी मोटी मात्रा में शराब बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इन लोगों ने भी भविष्य में शराब नहीं बेचने का वादा किया है।