{"_id":"5c51ebefbdec224dab5ffa58","slug":"81548872687-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का समायोजन बहाली की मांग को लेकर पांच से भूख हड़ताल कर आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का समायोजन बहाली की मांग को लेकर पांच से भूख हड़ताल कर आंदोलन का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों का पांच से भूख हड़ताल का एलान
धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान नेेे बुधवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि समायोजन बहाली की मांग को लेकर संगठन ने आरपार की जंग का एलान कर दिया है। प्रदेश कमेटी ने आह्वान कर दिया है कि इस लड़ाई को अब आगे बढ़ाते हुए शिक्षामित्र पांच फरवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार उनकी नौकरी को बहाल कर मान सम्मान को वापस नहीं कर देती है।
जिलाध्यक्ष ने वार्ता में कहा कि इस बाबत ऐसो. की नहटौर बीआरसी पर बैठक हुई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया और कहा कि यह उनकी अंतिम लड़ाई है। इसमें सभी को प्रतिभाग करना है और अपने हक को प्राप्त करना है। सभी ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वह अपने ब्लॉकों से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षामित्रों को ले जाने के लिए संपर्क करें। इस दौरान जैनेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह, सुधीर चौहान, अमित सिंह, अतीक खान, सफीक अहमद, नफीस अहमद, शीशपाल सिंह, अनुज कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र चौधरी, मुनिदेव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।