फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षतिग्रस्त माइनरों में छोड़ा पानी, फसलें जलमग्न

क्षतिग्रस्त माइनरों में छोड़ा पानी, फसलें जलमग्न

Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त माइनरों में छोड़ा पानी, फसलें जलमग्न
फाइल फोटो
क्षतिग्रस्त माइनरों में छोड़ा पानी, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

अफजलगढ़। नहरों की पर्याप्त साफ सफाई व रखरखाव न होने के कारण नहर अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की वजह से खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने की मांग की है।

आलमपुर माइनर तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने किसानों किसानों के खेतों में पानी भर गया। किसान उदल सिंह, उमेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सूर्य प्रताप, रामकुमार, मुरारी सिंह, मुन्ने सिंह, डालचंद, लाखन सिंह का कहना है कि माइनर से सटे खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया है। किसानों को स्वयं नहरों पर मिट्टी डालकर अपनी फसलों का बचाव करना पड़ रहा है। आरोप है कि सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त माइनर के संबंध में पहले ही शिकायत की थी। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। आरोप है कि जेई माइनर पर आकर तक देखना गवारा नहीं करते हैं। जेई किसानों से वार्ता करना तक पसंद नहीं करते हैं। माइनरों में पानी सप्लाई के दौरान एकाध बार ही जेई नहरों का दौरा करते हैं। तब तक किसानों की फसल चौपट हो जाती हैं। उन्होंने डीएम से मामले में जांच करा माइनरों की मरम्मत कराने की मांग की है। मरम्मत न होने से माइनर भी कमजोर हो गया है। वहीं, जेई जोगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। रोस्टर के मुताबिक बुधवार शाम नहरों का पानी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed