{"_id":"5c1943fabdec22569632efd8","slug":"81545159674-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पाठशाला में अनुदान की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पाठशाला में अनुदान की जानकारी दी
विज्ञापन
नहटौर। कृषि विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोटरा टप्पा केशो में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देते हुए सरकार की नवीन योजनाओं की जानकारी दी गई।
किसान पाठशाला की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज ने की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि हरि सिंह ने कृषकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट पर लघु सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य को 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। ये कृषि यंत्रों 50 प्रतिशत तक अधिकतम अनुदान दिया जा रहा है। रबी सीजन की मुख्य फसलों पर प्रकाश डालते हुए कृषकों के बीच चर्चा की। कृषकों को अब पछेती गेहूं जातियों की बुवाई करनी चाहिए तथा बीज शोधन भूमि शोधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा सत्य प्रकाश ने कहा कि कृषकों को जैविक रसायन शासन द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। अनुदान लेने के लिए कृषक को अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। अनुदान डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजा जा रहा है। पुनिश कुमार बी टीम ने कृषकों को आत्मा योजना अंतर्गत आयोजित प्रदर्शन को डीबीटी के माध्यम से कृषकों के बैंक खातों में धनराशि भेजने अपना व्याख्यान दिया कृषकों ने किसान पाठशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया।