फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टीईटी परीक्षा: अंक पत्र अथवा सर्टिफिकेट के बगैर प्रवेश नहीं

टीईटी परीक्षा: अंक पत्र अथवा सर्टिफिकेट के बगैर प्रवेश नहीं

Fri, 16 Nov 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा: अंक पत्र अथवा सर्टिफिकेट के बगैर प्रवेश नहीं
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को है। इसके लिए तैयारियां आखिरी दौर में है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार है। टॉयलेट की तरफ जाने वाले खास निगरानी में रहेंगे। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण कोषागार से होगा। अभ्यर्थियों को निर्देशों पर अमल करने की ताकीद की गई है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं प्रवेश पत्र के साथ बीएड या बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट लानी होगी। बिना इसके प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं। जरूरी सामग्री का वितरण हो गया है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली 10 से दोपहर 12.30 बजे तक जबकि जूनियर स्तर की परीक्षा दोपहर तीन से 5.30 बजे तक चलेगा। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10128 अभ्यर्थी हैं जो 18 केंद्र में परीक्षा देंगे, जबकि जूनियर स्तर की परीक्षा में 4957 अभ्यर्थी शामिल है जो 10 स्कूल में परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के आदेश का अनुुपालन कराया जाएगा। परीक्षार्थियों को बीएड अथवा बीटीसी का अंकपत्र लेकर आना होगा। बीटीसी प्रशिक्षु अंतिम सेमेस्टर का अंक पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को एक पहचान पत्र भी साथ लाना जरुरी है। इसके बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र के साथ काला बाल प्वाइंट पेन लेकर आएं। उधर, परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटा गया है। एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है जबकि 18 जिलास्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बने हैं, जो परीक्षा केंद्र में मौजूद रहेंगे। उनकी निगरानी में परीक्षा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed