फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पाल समाज को भी सरकार में मिले बराबर की भागीदारी: सैतान सिंह

पाल समाज को भी सरकार में मिले बराबर की भागीदारी: सैतान सिंह

Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पाल समाज को भी सरकार में मिले बराबर की भागीदारी: सैतान सिंह
‘पाल समाज को मिले बराबर की भागीदारी’
विज्ञापन

धामपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैतान सिंह ने कहा कि पाल समाज की समूचे उत्तर प्रदेश में अन्य सभी जातियों की तुलना में सबसे ज्यादा भागीदारी है। युवा शक्ति को मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती होकर अपने मुकाम को हासिल करने के लिए संघर्ष करें। सम्मेलन में भीड़ को देख गदगद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संख्या देश और प्रदेश में कम नहीं है। लेकिन संख्या बल के आधार किसी भी सरकार में भागीदारी नहीं है।

सुमंगलम फार्म हाउस में रविवार को पाल महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में सैतान सिंह ने कहा कि हम खुश हैं। जनपद बिजनौर के कौने कौने से पाल समाज के लोग भारी संख्या में मंच पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में उन्हें अपनी और समाज के लोगों की बगैर किसी औपचारिकता के सुनने का मौका मिला है। प्रदेशाध्यक्ष कालका प्रसाद पाल ने युवा शक्ति का आह्वान किया। वह ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय युवाओं का संगठन खड़ा करें। कभी समाज के लोगों को एक दूसरे से ईष्या नहीं करनी चाहिए। बल्कि एक व्यक्ति की हुंकार पर आगे आकर संघर्ष करें। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह पाल ने कहा कि यह मंच किसी राजनैतिक दल का नहीं है। यह पाल महासभा का मंच है। हमें केवल अपने समाज की तरक्की और उत्थान के लिए संघर्षशील रहना चाहिए। प्रदेश के राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने सरकार की योजनाओं की समाज के लोगों को जानकारी दी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मेधावी छात्र और छात्राओं को भी महासभा की ओर से अतिथियों ने पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गिरधारी सिंह पाल, जिलाध्यक्ष नैन सिंह पाल, ध्यान सिंह पाल, महेंद्र पाल सिंह, पितांबर सिंह, ऋषिराम, मेहर सिंह, शीशपाल सिंह, शीशराम सिंह, महावीर सिंह पाल, बलराम सिंह, लटूर सिंह, मनीष सिंह, सुखराम सिंह, बृजपाल सिंह रहे। इससे पहले प्रदेश के राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल का लोनिवि के अतिथि कक्ष में शॉल ओढ़ाकर डालकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed