{"_id":"5b996ae8867a557ec232cdf7","slug":"81536781032-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ दुकानों पर छापा, चालीस हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ दुकानों पर छापा, चालीस हजार रुपये जुर्माना
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ खाद्य विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी अभियान चलाया। बुुधवार को टीम ने शहर में अभियान चलाया। शहर की करीब सौ दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चालीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
डीएम के आदेश पर शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने छोटी बड़ी करीब सौ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जट बाजार में एहसान के पास 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 25000 का जुर्माना लगाया गया। जबकि प्रेम चंद 1000, यूनुस पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया गया। दूसरी टीम ने अभिहित अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने मचररट्टा बाजार में निरीक्षण कर तीन दुकानदारों पर तीन हजार का जुर्माना लगाया। दुकानदारों को पॉलिथीन में सामान विक्रय न करने की चेतावनी दी गई। टीम ने तीन दिन में 92 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। टीम ने विरोध शांत कराकर जुर्माना जमा कराया।