{"_id":"5b8d854742c792463254ab5a","slug":"81536001351-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों की सहायता को पेटिका टंगवाएगी भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों की सहायता को पेटिका टंगवाएगी भाजयुमो
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रमुख चौराहों पर टंगेंगी सहयोग पेटिका
बिजनौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आपदा राहत अभियान चलाने के उद्देश्य से पांच सितंबर से सहयोग पेटिका प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि पर टंगवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रक्षाबंधन पखवाड़े के अंतर्गत वीरांगना प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ।
सोमवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। प्रदेश मंत्री नितीश मलिक ने कहा कि केरल में आई आपदा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने पीड़ितों का सब कुछ छीन लिया। कहा कि भाजयुमो बाढ़ पीड़ितों के साथ है। तन, मन, धन से संगठन उनका सहयोग करेगा। बताया कि आठ सितंबर को वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाकर माताओं, बहनों की आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया की अध्यक्षता तथा निशांत राठौर के संचालन में हुई बैठक में रवि चौधरी, राघव गोयल, आशीष चौहान, रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, नवनीत राणा, गौरव चौधरी, राहुल चौधरी, सौरभ शर्मा, अतुल चौहान, मृणाल राजपूत आदि मौजूद रहे।