फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
मंदसौर के दोषियों को दें फांसी की सजा
विज्ञापन

नजीबाबाद । सामाजिक और राजनीति संगठनों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा दोषियों को फांसी दिलाने की मांग की।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भाजपा, जेडीयू, अखंड आर्य वृत्त निर्माण संघ, विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। मंदसौर मध्य प्रदेश के विरोध में प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन से तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के कमजोर और असुरक्षित होने से समाज की महत्वपूर्ण कड़ी कमजोर हो जाएगी और समाज टूट जाएगा। उन्होंने पुलिस से अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ अरुण कुमार सिंह के सामने अपनी मांगें रखीं। सीओ ने उन्हें बताया कि नारी सुरक्षा दल गठित कर लिया गया है। मनचलों के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है। कार्रवाई में कहीं कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा के प्रति लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की। रैली में भाजपा के नगर संयोजक पंकज शर्मा,संदीप तायल, कौशल सिंह, अभिषेक त्यागी, सिद्धार्थ त्यागी, राहुल ठाकुर, प्रफुल्ल वशिष्ठ, निखिल वालिया, अंकिल गिरि, रवि अग्रवाल, लवी अग्रवाल, अभिषेक पंडित, आकाश राजपूत, मुकेंद्र राणा, आकाश प्रजापित, सूरज भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed