{"_id":"5b3d1c994f1c1bbf248b489b","slug":"81530731673-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी की चक्की बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी की चक्की बंद कराने की मांग
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। भाजपा सहित हिंदू संगठनों के नेताओं के नेतृत्व में एक गांव क्षेत्र की महिला थाने पहुंची और प्रदर्शन करते हुए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने बताया किया 23 जून को गांव निवासी एक युवक ने एक किशोरी को चक्की में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को घटना के समय जेल में बंद कराया गया था। मगर, उसके परिजन उसकी चक्की को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तथा उसकी चक्की बंद कराने की मांग की। सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा थाने पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसी दिन गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा चुका है। उसके चक्की के कारोबार को बंद कराना गैर कानूनी कार्रवाई है। इस दौरान बीजेपी के नगर संयोजक पंकज शर्मा, संदीप तायल, बजरंग दल के दीपक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभिषेक त्यागी, संजना, केलो देवी, छम्मो, विमला, सुनीता, पूनम देवी, लवी अग्रवाल, राकेश, मुनेश, सुखवीर, उर्मिला शामिल रहे। उधर, पीड़ित बालिका को बयान के लिए सीओ के संरक्षण में परिजन बिजनौर न्यायालय ले गए।