{"_id":"5aea000e4f1c1b3b0a8b7bb0","slug":"81525284878-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठने वाला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठने वाला घायल
Updated Wed, 02 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
कोतवाली देहात। गांव रोशनपुर प्रताप में बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
गांव उमरी निवासी जफर (40) अपने साथी क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी नवेद के साथ बाइक से नगीना से कोतवाली आ रहा था जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव रोशनपुर प्रताप में स्पीड ब्रेकर पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठा जफर बाइक से कई फीट दूर जाकर सिर के बल गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक घायल जफर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। यहां से उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने कार चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया।