{"_id":"5ae0cc2b4f1c1b56098b66a0","slug":"81524681771-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की छापेमारी में दो स्कूलों में शिक्षक और शिक्षामित्र गैर हाजिर मिले, वेतन कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की छापेमारी में दो स्कूलों में शिक्षक और शिक्षामित्र गैर हाजिर मिले, वेतन कटेगा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने दो स्कूलों में की छापेमारी
धामपुर/ अफजलगढ़।
एसडीएम आजाद भगत सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बुुधवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। गांव जाब्तानगर और दहलावाला में कार्यरत शिक्षक और शिक्षामित्र दोनों गैर हाजिर मिले। जिस स्कूल में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। उसी में बच्चों की संख्या कम मिली। पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि गेहूं की कटाई के कारण बच्चे स्कूूलों में आने के स्थान पर अपने माता पिता के साथ हैं।
एसडीएम ने बुधवार को अफजलगढ़ ब्लाक के गांव इमरतपुर, दहलावाला, जय सिंह जोत, नवावाद, जाब्तानगर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि दहलावाला गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र गैर हाजिर पाया गया। गांव जाब्तानगर के स्कूल से शिक्षक गायब मिला। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बेहद कम थी। साफ सफाई भी संतोष जनक नहीं मिली। अन्य स्कूलों में भी बच्चों के पानी पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। भवन देखने में लग रहा था कि जैसे रंगाई पुताई नहीं हुई है। इनमें से अधिकांश स्कूलों में चाहरदीवारी भी नहीं थी।
गैर हाजिर मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बुधवार को एसडीएम की छापेमारी से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह से आए दिन औचक निरीक्षण होने से सुधार होगा। ऐसेे और भी कई स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक और शिक्षामित्र गैर हाजिर रहते हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष 24.1 प्रतिशत खरीद
धामपुर। एसडीएम ने बताया कि इन तीनों केंद्रों का गेहूं खरीद का लक्ष्य करीब 10950 क्विंटल है। पर अभी तक 2641 क्विंटल की ही खरीद हो सकी है। लक्ष्य की पूर्ति के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। हर हालत में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।