{"_id":"5abbfc234f1c1bdd298b46d4","slug":"81522269219-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की जमीनों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की जमीनों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता चौधरी ने बुधवार को जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पंचायत की संपत्तियों की सूची बनाते हुए अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। वहीं फील्ड में रहने वाले अधिकारियों का उपस्थिति रजिस्ट्रर बंद देख सख्त नाराजगी जाहिर की।
जिला पंचायत अध्यक्षा ने बुधवार को पहली बैठक की। उन्होंने एएमए से योजनाओं की जानकारी ली। प्रापर्टी रजिस्टर का अवलोकन किया। अध्यक्ष ने कहा कि जिलेभर में जहां भी जिला पंचायत की जमीन या संपत्ति है, उसकी सूची तैयार की जाए। सभी संपत्तियों का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा हुआ है तो उसे हटवाने की कार्रवाई तुरंत हो। जिला पंचायत की जमीनों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपस्थिति रजिस्ट्रर देखा। साल 2017 से जेई आदि का उपस्थिति रजिस्ट्रर बंद मिला। जिस पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्यालय से बाहर रहने वाले भी सुबह कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही जाने के स्थान और वजह का हवाला भी देना होगा। उन्होंने कहा कि अमरोहा जनपद को दो करोड़ 40 लाख रुपया परफोरमेंस ग्रांट के रूप में मिला है। जिससे जिले का विकास किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, एएमए अमरीक सिंह, जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।