Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैराज घाट को वाराणसी के घाटों का लुक देने की तैयारी

बैराज घाट को वाराणसी के घाटों का लुक देने की तैयारी

Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैराज घाट को वाराणसी के घाटों का लुक देने की तैयारी
बिजनौर। प्रशासन नमामि गंगे अभियान को नया लुक देने में जुट गया है। जिले में गंगा किनारे बसे 21 गांवों में गंगा आरती पखवाड़ा शुरू किया गया है। शमशान घाटों का वाराणसी के घाटों की तरह मनोरम बनाने पर जोर है। 22 मार्च को 5000 लोगों सामूहिक रूप से बैराज घाट की सफाई करेंगे। डीएम अटल कुमार राय ने बैराज घाट का दौरा करके अभियान को नई दिशा व दशा देने में समर्पण भाव से सहयोग करने का आह्नवान किया है।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार नमामि गंगे अभियान केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना है। अभियान में गंगा किनारे बसे 21 गांवों को स्वच्छ बनाने व श्मशान घाटों का जीर्णोद्धार करना शामिल है। प्रशासन इस अभियान को नया लुक देने में जुट गया है। इसके लिए 16 मार्च से स्वच्छता महोत्सव पखवाड़ा शुरू किया गया है। बैराज घाट को वाराणसी के घाटों की तरह आकर्षक बनाने के प्रयास हैं। बैराज गंगा घाट को आस्था के चित्रों से सजाने के लिए पेंटिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। गंगा किनारे के गांवों में 16 मार्च से गंगा आरती कार्यक्रम शुरू हुआ है। स्वैच्छिक संगठन इसमें सहयोग के लिए आगे आए हैं। गांवों में रैलियां निकालकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ के मुताबिक 22 मार्च को गंगा बैराज घाट को सफाई के लिहाज से मनोरम बनाने के लिए सामूहिक सफाई का कार्यक्रम है। डीएम अटल कुमार राय ने 16 मार्च की शाम बैराज घाट जाकर नमामि गंगे अभियान के क्रियान्वयन को देखा है। उन्होंने शमशान घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed