फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पोषण पखवाड़ा

पोषण पखवाड़ा

Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा
बिजनौर। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सप्ताह मनाया जाएगा। पोषण पखवाड़े में पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा आदि तथा डोनर एजेंसी यूनीसेफ, रेडक्रॉस आदि के सहयोग से जिले के विकास भवन अथवा सुविधाजनक स्थल पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा व स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठन कर छह माह से छह साल तक आयु के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा किशोर बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिथिवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक संचालित पखवाड़े का शुभारंभ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रभात फेरी एंव ममता दिवस का आयोजन कर किया गया। 18 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रसव पूर्व देखभाल संबंधी परामर्श, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार के संबंध में आवश्यक जानकारी तथा गर्भवती को नियमित आयरन, फोलिक एसिड की गोलियां लेने के लिए प्रोत्साहन, 19 को नवजात शिशु एवं बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन तथा माताओं को बच्चों के वजन एवं स्वास्थ्य वृद्धि के बारे में समुचित जानकारी आदि, 20 व 21 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृ समिति की बैठक का आयोजन, 22 को गोद भराई/अन्न प्राशन दिवस का आयोजन तथा मातृ समिति के सदस्यों एवं लाभार्थी बच्चों की माताओं एवं जन समुदाय के सहयोग से पोषाहार से निर्मित व्यंजनों की तैयारी एवं प्रदर्शन, 23 को गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए टीकाकरण दिवस, 26 को किशोरी बालिकाओं के लिए लाडली दिवस का आयोेेजन, 27 को जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वजन दिवस में छूटे शत प्रतिशत बच्चों का वजन एवं अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में संदर्भित की कार्यवाही, 28 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत घरों में जाकर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की जानकारी उपलब्ध करना, 29 को जन समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान एंव एएनएम के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण समिति की बैठकों का आयोजन और 30 दिसंबर को स्वास्थ्य मां, स्वस्थ बच्चे की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता का सम्मानित भी किया जाएगा। सीएमओ डा.राकेश मित्तल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed