फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया-चौधरी नरेश टिकैत

केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया-चौधरी नरेश टिकैत

Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया-चौधरी नरेश टिकैत
चांदपुर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है। कोई भी किसान के पक्ष में नहीं हुई। उनकी मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता हुई, लेकिन यह अंदाजा लगाया कि कोई भी किसान के पक्ष में नहीं है। किसान को खुद ही अपने को मजबूत कर अपना हक हासिल करने के लिए तैयार होना होगा।
विज्ञापन

गांव बागड़पुर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी। नरेश टिकैत वहां लगी नई प्रतिमा का अनावरण किया। नरेश टिकैत ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी। आज किसान फिर से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पहले केंद्र और फिर राज्य सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की घोषणा की थी। लेकिन गन्ने के मूल्य में केवल दस रुपये की वृद्घि की गई है। यह किसानों के साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की बात तो खुद मिल मालिक कह रहे थे। यह बंदरबांट कहां हो रही है। किसान खेती से अपने खर्चे तक नहीं निकाल पा रहे हैं। किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। किसान अपने खर्चे कुछ कम करे तो ही कुछ भला हो सकता है। राजनीतिक पार्टियों ने तो किसानों के बारे में सोचना ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है। दिल्ली और लखनऊ में किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है। कहा कि किसान सड़क पर जाम लगाना नहीं चाहता है। लेकिन जब किसान की कोई नहीं सुनता तो उस पर किसान भी जाम लगाने को मजबूर हो जाता है। उन्होंने किसानों से धर्मवाद की राजनीति पर अंकुश लगाने का आह्वान किया। पुलिस से भी दूसरे प्रदेश से माल लाने वाले किसानों को परेशान करने के बजाए सहयोग करने को कहा। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मिलों या गन्ना सेंटरों पर घटतौली की गई तो किसान चुप नहीं बैठेगा। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी किसान का गन्ना न मारे। किसान तो वैसे ही कम कीमत पर अपना गन्ना बेचने को मजबूर है। इस पर भी कोई नहीं माना तो भाकियू उसे सबक सिखाएगी। पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.विजयपाल सिंह व संचालन विजयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व चांदपुर जाते समय नरेश टिकैत ने बिजनौर में सिविल लाइन चौकी पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह, डा.नौ सिंह, डूंगर सिंह, राजू सिंह अहलावत, हसीब खां, शंकर सिंह, ठाकुर धर्मपाल सिंह, कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, रामपाल सिंह, मुखिया रामफल सिंह, चौधरी वीर सिंह, हरेंद्र मलिक, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह आदि कई जिलों के अध्यक्ष व किसान मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी द्वारा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर बने बागड़पुर-मुस्तफाबाद मार्ग के बोर्ड का भी अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed