फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली शपथ

राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली शपथ

Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली शपथ
बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई का चौथा दिन राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवक रैली निकालते हुए गांव बख्शीवाला में पहुंचे। स्वयंसेवक हाथों में सरदार वल्लभ भाई पटेल का फोटो लेकर देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। ग्राम बख्शीवाला के प्रधान मो. अहमद ने सरदार पटेल को राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बताया। मुख्य अध्यापिका महमूदा जैदी ने सरदार पटेल द्वारा रियासतों के विलय की चर्चा करते हुए बताया कि सरदार पटेल हमारी एकता व राष्ट्रीयता के मार्गदर्शक है। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शैलेष, अनमोल, सेंटी, निबंध प्रतियोगिता में ऋषभ, हिमांशु व आकाश क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सुंदर लेख के लिए अगम को भी पुरस्कृत किया गया। रासेयो प्रभारी अरुण कुमार गर्ग ने सभी को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed