फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षकों ने बीएसए पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

शिक्षकों ने बीएसए पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

Wed, 27 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
बीएसए पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री विश्वपाल सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जांच होने तक बीईओ विश्वजीत राठी को बीएसए कार्यालय से संबद्ध कराने पर जोर दिया गया।

बीएसए कार्यालय पर उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव की अध्यक्षता व मंत्री दुष्यंत कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में कहा गया कि इस मामले में बीएसए द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने शैक्षिक एवं नैतिक दायित्वों को पूरा नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से बिना स्पष्टीकरण मांगे ही उनका वेतन काटा जा रहा है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में तय किया गया कि यदि बीएसए न्यायोचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो शिक्षक चार अक्टूबर को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में यशपाल सिंह, नागेश कुमार, भपूेंद्र चौधरी, परवेंद्र रायसान, संजीव कुमार, उमेश कुमार, रेशमा जमाल, हर्षवर्धन, अंगजीत चौधरी, योगेंद्र सिंह, अमित त्यागी , ताजवीर सिंह देवरा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed