फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   '80 percent people linked to cleanliness campaign '

‘80 प्रतिशत लोगों को सफाई अभियान से जोड़ा’

Mon, 31 Dec 2018 12:27 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 31 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
'80 percent people linked to cleanliness campaign '
झालू में कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर/बिजनौर में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर काफी गंभीर है। नरेंद्र मोदी सरकार ने देशभर में इस मिशन को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है। केंद्र सरकार ने देश के 80 प्रतिशत लोगों को इस मिशन के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन

कस्बा झालू के मिनी स्टेडियम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आदर्श नगर पंचायत झालू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए उनका मंत्रालय देश के 80 प्रतिशत लोगों को जागरूक करने में लगा है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने 12 लाख दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित कराए हैं। भाजपा सरकार ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। केंद्र की भाजपा सरकार मुस्लिमों के विकास के प्रति सजग है। उन्होंने झालू नगर पंचायत के चेयरमैन शहजाद अहमद को नगर में किए गए उनके कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में झालू नगर पंचायत अध्यक्ष ने झालू हाल्ट को रेलवे स्टेशन में तब्दील कराने, सरकारी अस्पताल का कायाकल्प कराने, रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मंत्री से मांग की। साथ ही उन्होंने नगर में नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की मंच से घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद व संचालन अनवर सिद्दीकी नहटौरी ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ प्रवीण मिश्रा, सीओ नजीबाबाद अरुण कुमार सिरोही, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, लिपिक अनुज अग्रवाल, आकियू नेता मास्टर गिरिराज सिंह, जादूगर एनए पाशा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष की चुटकी ली
समारोह के दौरान रामदास अठावले ने देश में जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से देश में और लोगों की आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। इस दौरान अठावले ने नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद के दो से अधिक बच्चे होने पर उनकी चुटकी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करने को कहा
कस्बा झालू के नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद ने पुलिस से स्कूल के आसपास मनचलों द्वारा छात्राओं पर छींटाकशी करने की शिकायत मंत्री रामदास अठावले से की। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस को छात्राओं को मनचलों व असामाजिक तत्वों से निजात दिलाने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने कोताही बरतने पर पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed