{"_id":"5f7e09e78ebc3e9be27d95dd","slug":"80-lakh-rupees-spent-for-a-person-bijnor-news-mrt505019239","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति के लिए खर्च किए 80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति के लिए खर्च किए 80 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति के लिए खर्च किए 80 लाख रुपये
बिजनौर। एक व्यक्ति ने नगर पंचायत झालू के अध्यक्ष पर नियम विरुद्ध एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी संजीव चौधरी ने डीएम से की शिकायत की है। कहा बिजनौर झालू मार्ग पर नहर के पास स्वागत द्वार से सड़क के दोनों ओर झालू तिराहा व हल्दौर मार्ग पर असलम पहलवान के मकान के सामने नगर पंचायत की ओर से इंटर लॉकिंग साइड पटरी का निर्माण कार्य किया गया है। यह कार्य नगर पंचायत झालू की सीमा में नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद शकील अहमद के मकान में किराए पर रहते हैं। शकील अहमद के भाई नईम अहमद का नहर की पटरी के नजदीक बैंक्वेट हाल है। बैंक्वेट हाल के सामने अनावश्यक साइड पटरी का निर्माण शहजाद अहमद ने विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए करीब 80 लाख रुपये सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। उपरोक्त कार्य कराने के लिए डीएम से स्वीकृति ली गई। यह कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना के तहत कराया गया। जिसका टेंडर किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया गया। इस मामले में डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम को इस मामले की जांच सौंपी है। नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। कहा कि सभी कार्य नियमानुसार कराए जा रहे हैं।