फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   776 left the PGT exam on the first day

पहले दिन 776 ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
776 left the PGT exam on the first day
पहले दिन 776 ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को पांच केंद्रों पर पीजीटी परीक्षा हुई। परीक्षा में 776 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा में हुई पीजीटी परीक्षा की पहली पाली में 1810 में से मात्र 1400 अभ्यर्थी तो दूसरी पाली में 2003 में से मात्र 1637 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

जिले में पीजीटी परीक्षा पहली बार हो रही है। डीएम उमेश मिश्र समेत तमाम अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों पर लगातार निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन बीएस पटेल व डीआईओएस राजेश कुमार टीम के साथ केंद्रों के हालात जाने। वहीं, एसडीएम और पुलिस ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बुधवार को भी यह परीक्षा होनी है। दो दो शिफ्ट में परीक्षा है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय ढाई बजे से बजे साढ़े चार बजे तक का है। पांचों केंद्र पर दोनों दिनों में कुल 9000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज बिजनौर परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed