फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहर पटरी काटकर हो रहा मिट्टी का ढुलान

नहर पटरी काटकर हो रहा मिट्टी का ढुलान

Sun, 19 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नहर पटरी काटकर हो रहा मिट्टी का ढुलान
नहर पटरी काटकर हो रहा मिट्टी का ढुलान
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। नहर पटरी काटकर खनन माफिया बेखौफ होकर मिट्टी ढुलान कर रहे हैं। मार्ग के ध्वस्त होने और नहर का पानी फसलों में फैलने की आशंका से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से खनन बंद कराने की मांग की है। पूर्वी गंग नहर से भागूवाला-नांगलसोती नहर निकली है। नहर के समानांतर चिड़ियापुर-भागूवाला नहर पटरी मार्ग है। गुरुकृपा स्टोन क्रेशन के सामने नहर पटरी मार्ग को काटकर काफी समय से कुछ लोग मिट्टी खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों मोहन कुमार, बेगराज सिंह, रणवीर सिंह, आलोक, पंकज, विजय कुमार का कहना है कि नहर पटरी मार्ग चिड़ियापुर से भागूवाला तक आने का बाईपास मार्ग है। गांव गूढ़ा, पीतमगढ़, राजगढ़ के ग्रामीण के मुख्य मार्ग के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर जाने वाले बड़ी संख्या में शिवभक्ति इस मार्ग से गुजरते हैं। नहर पटरी मार्ग को काटकर खनन माफिया मार्ग को ध्वस्त करने में लगे हैं। वहीं, नहर पटरी ध्वस्त होने पर नहर का पानी उनकी फसलों को बर्बाद कर देगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी के खनन को बंद कराने की मांग की है। उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ आशुतोष का कहना है कि नहर पटरी काटे जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नहर पटरी से किसी भी कीमत पर मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed