फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मां ने सात दिन के जिगर के टुकडे का ब्लेड से हाथ पंजा काट डाला

मां ने सात दिन के जिगर के टुकडे का ब्लेड से हाथ पंजा काट डाला

Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मां ने सात दिन के जिगर के टुकडे का ब्लेड से हाथ पंजा काट डाला
मां ने ब्लेड से बच्चे काहाथ काटा
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। मानसिक रूप से बीमार एक मां ने अपने सात दिन के नवजात शिशु के दाएं हाथ के पंजे को ब्लेड से काटकर अलग कर दिया। पति व परिजनों ने नवजात को बिजनौर के प्राइवेट चिकित्सालय में दाखिल कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है। नवजात के पिता शादाब अहमद ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर अपनी पत्नी व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार की है।

नगीना के मोहल्ला नालबदान निवासी शादाब अहमद पुत्र रफीक अहमद का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व स्योहारा के मोहल्ला इकबाल नगर निवासी सिराजुद्दीन की बेटी शाजिया के साथ हुआ था। सात दिन पूर्व शाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। शादाब की सास रजिया एक अन्य महिला के साथ अपनी बेटी से मिलने सोमवार को नगीना आई थी। शादाब ने बताया कि वह दर्जी का कार्य करता है। उसकी पत्नी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अपनी मां व अन्य महिला के साथ बात कर रही थी तभी नवजात बच्चे की चीख पुकार सुनकर वह अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो उसके बेटे का हाथ का पंजा कटा हुआ जमीन पर पड़ा था। खून में लथपथ नवजात शिशु चीख रहा था। परिजनों के साथ नवजात शिशु को लेकर वह बिजनौर आया और उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पति ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया। दरोगा प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया की मामले की गंभीरता से जांच की। थाना प्रभारी ने बताया की घटना के संबंध में तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। महिला के इलाज के कागजों की भी गहनता से जांच की जा रही है। शादाब के मुताबिक ब्लेड से पत्नी ने ही बेटे का हाथ काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed