फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने नगर में रैली निकालकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा

किसानों ने नगर में रैली निकालकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा

Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने नगर में रैली निकालकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा
किसानों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांव में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिनों के भीतर कराने, जनपद के किसानों के लिए दुग्ध नीति बनाने, नकली दूध पाउडर से बनने वाले मावे व दूूूध पर रोक लगाने, किसानों को सिंचाई के लिए बिना शुल्क बिजली देने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने, नहरों में सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने सहित आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसानों ने चेताया यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार कर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा। ज्ञापन देन में राजकुमार सिंह, मदन पाल सिंह, करन पाल सिंह, सुर्कमपाल राणा, धर्मपाल सिंह, करन सिंह, सुधाकर शर्मा, ईश्वर सिंह, जितेंद्र चौहान, सुशील कुमार, बाबूराम रहे। उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं की ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के आवास पर मासिक बैठक हुई। बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र थाने में जमा कराने, किसानों के खेत में खड़े ज्यादा गन्ने को देखते हुए अधिक से अधिक पर्चियां दिलवाने की मांग की गई। साथ ही गन्ने के मूल्यों का भुगतान 14 दिनों के अंदर दिलाने की मांग की। बैठक में देवराज सिंह, चेतन कुमार, राजेंद्र सिंह, कुशल पाल सिंह, अशोक कुमार, विजयपाल सिंह, हरिराज सिंह, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, शौकीन सिंह, राम किशोर सिंह, आनंद पाल, नरेंद्र सिंह, भारत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed