फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ससुर की रुकी पेंशन दिलाने को प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

ससुर की रुकी पेंशन दिलाने को प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

Fri, 08 Mar 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ससुर की रुकी पेंशन दिलाने को प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
बिजनौर। उत्तराखंड के किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड नादेही, जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर निवासी शारदा शर्मा ने प्रधानमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव रोशनपुर प्रताप निवासी उसके पति नरोत्तम चंद्र के सगे चाचा रामऔतार शर्मा अविवाहित थे और अपने आवास पर अकेले रहते थे। नरोत्तम जसपुर चीनी मिल में नौकरी करते हैं और अपने परिवार के साथ चीनी मिल कॉलोनी में रहते हैं। उनके चाचा ने सेना से रिटायर होने के बाद वर्ष 1978 में करीब एक एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसमें वे खेती करते थे। वर्ष 2011 में बीमार होने पर नरोत्तम के पास चीनी मिल में आ गए थे। स्वस्थ होने पर वे फिर से अपने गांव आ गए थे। जब वर्ष 2013 में फिर से बीमार हुए तो मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना नरोत्तम को दी। नरोत्तम इलाज के लिए अपने चाचा को अपने साथ ले गए। इसी बीच उनकी पेंशन रोक दी गई। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि बीमारी की भागदौड़ के चलते परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। काफी भागदौड़ करने पर भी पेंशन नहीं मिली। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। लेकिन नतीजा शून्य रहा। महिला ने प्रधानमंत्री रुकी पेंशन दिलाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed