फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पैजनियां में 11 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

पैजनियां में 11 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पैजनियां में 11 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई और 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। अनुराज त्यागी के आवास पर 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा के नया गांव निवासी पंडित मनोज कुमार ने मंत्रोच्चारण किया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान अनुराज एवं उनकी पत्नी ज्योति, देवदत्त पाल, ज्योति, महेंद्र, गुड्डी, अमन, सुनीता, मनोज, सुनीता, आदि मौजूद रहे।


मलपुरा को मिले ग्राम पंचायत का दर्जा
हल्दौर। नूरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पैजनियां का गांव मलपुरा मौजा है। गांव पैजनियां की आबादी करीब सात हजार है। इसमें मतदाताओं की संख्या करीब चार हजार है, जबकि गांव मलपुरा की आबादी करीब 800 है। इसमें करीब 400 मतदाता शामिल हैं। ओमप्रकाश, हरदेवा, मनफूल सिंह, नासिर, रामप्रकाश आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत पैजनियां में उनके गांव का विकास बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण अपने गांव को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाकर इसका पूर्ण रूप से चहुंमुखी विकास कराना चाहते हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को गांव मलपुरा के प्राईमरी विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की एक खुली बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए एक मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में लेखपाल मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान देवेंद्र त्यागी, प्रमोद कुमार, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed