फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा ने देवताओं को भी जातियों में बांटा: अकीलुर्रहमान

भाजपा ने देवताओं को भी जातियों में बांटा: अकीलुर्रहमान

Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने देवताओं को भी जातियों में बांटा: अकीलुर्रहमान
चांदपुर। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री व मुरादाबाद, बरेली मंडल के जोन इंचार्ज अकीलुर्रहमान ने कहा कि भाजपा ने देवताओं को भी जात बिरादरी में बांटने का काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे काम कर भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अध्यक्ष राजेेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा पांच सालों में जनता ने बहुत तकलीफ उठाई हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से कहा कि जिस तरह आप फैसला करने वाले हो उस तरह का फैसला यदि 2014 व 2017 के चुनाव में करते तो ना मोदी होते ओर न योगी होते। कहा कि सभी पार्टियों ने मुसलमानों को मोहताज बना दिया है। बहन मायावती ने सर्वसमाज के लिए काम किया है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व नगीना लोकसभा प्रभारी मुरादाबाद बरेली मंडल जोन इंचार्ज गिरीश चंद्र ने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। मगर, भाजपा सरकार में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान ही नहीं हो रहा है। किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश में परिवर्तन की लहर है। सपा बसपा गठबंधन सफल होगा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर डा. शकील हाशमी को चांदपुर विधान सभा प्रभारी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सम्मेलन में सरजीत सिंह, अनिल चौधरी, डा. भूपेंद्र तोमर, गौहर इकबाल, नसीमुद्दीन बादशाह, राम सिंह कश्यप, नरेंद्र प्रधान, अखिलेश कुमार, मुन्ना, कविराज सिंह, नंदराम प्रजापति, दीपक कुमार, आदिल चौधरी, तिलकराम बौध, तारिक शेख, रामकिशन सिंह, शमशाद अंसारी, रोहताश प्रजापति, करतार सिंह, फैसल शेख, डा. दयास्वरूप, डा. साकिब तनवीर, मुनीश भारती आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन नगर अध्यक्ष शेख इजमाल व जिला उपाध्यक्ष इसरार नबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed