{"_id":"5bae77f8867a557f6a2a4454","slug":"71538160632-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर रोपित किए 80 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर रोपित किए 80 पौधे
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में महात्मा गांधी के 150वें जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित गांधी जी आईडियाज ऑन नई तालीम वर्क एजूकेशन के तहत पौधरोपण किया गया। डीएलएड विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज में धूप व छांव में विकसित होने वाले 80 पौधे लगाए। साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्राचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए हर व्यक्ति को साल में कम से कम दस पौधे लगाने चाहिए। विभागाध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल ने इको फ्रेंडली सामान का उपयोग करने की सलाह दी। ज्योति गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों, नदी आदि की पूजा की जाती है। इसलिए पेड़ लगाने के साथ साथ हमें इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस दौरान कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक निदेशक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
ट्रायल एक को
बिजनौर। उप क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि एक अक्तूबर को जूनियर वर्ग बालक/बालिका के ट्रायल स्टेडियम में एक अक्तूबर को शाम तीन बजे आयोजित होंगे। एक जनवरी 2000 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रायल एक को
बिजनौर। उप क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि एक अक्तूबर को जूनियर वर्ग बालक/बालिका के ट्रायल स्टेडियम में एक अक्तूबर को शाम तीन बजे आयोजित होंगे। एक जनवरी 2000 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन