{"_id":"5b902771867a557f58788144","slug":"71536173937-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि तरूण सागर महाराज को दी विनयांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि तरूण सागर महाराज को दी विनयांजलि
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि तरुण सागर को दी विनयांजलि
बिजनौर । जैन समाज की विनयांजलि सभा में क्रांतिकारी राष्ट्र संत जैन मुनि त्रउण सागर महाराज के देवलोक गमन पर उन्हें नमन किया गया।
जैन मंदिर के सामने स्थित अतिथि भवन में णमोकार मंत्र का जाप करके महाराज श्री को सामूहिक विनयांजलि अर्पित की गई। जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि महाराज श्री द्वारा दिए गए प्रवचनों पर अमल करना ही उन्हें वास्तविक विनयांजलि है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि महाराज श्री संत समाज की सभी कसौटियों पर खरे उतरे हैं। संचालन कर रहे अशोक जैन उर्फ हुक्का बिजनौरी ने महाराज श्री के कड़वे वचन प्रस्तुत किए। इंजीनियर ब्रजेश जैन व ऋतु जैन ने कविता से विनयांजलि दी। इस दौरान नीरा जैन, सुशील जैन, संजय जैन, शलभ जैन, सुधा जैन, स्नेहलता जैन, प्रेमलता जैन आदि मौजूद रहे। अंत में श्री अरिहंत जय जय का जाप करते हुए सभा का समापन हुआ।