{"_id":"5b6b36b64f1c1b9f3e8b5d59","slug":"71533753014-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 127 नए कुष्ठ रोगी, जल्द शुरु होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 127 नए कुष्ठ रोगी, जल्द शुरु होगा इलाज
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुल 7729 नए संदिग्ध रोगी मिले। इनमें 127 लोगों को कुष्ठ होने की पुष्टि हुई है। जल्द ही सभी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में कुल 186 रोगियों का इलाज चल रहा है।
जिले 16 से 19 जुलाई तक शासन के निर्देश पर कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया। इसके लिए जनपद में 3172 टीमें लगाई गई थी। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल थे। उनकी निगरानी के लिए 647 सुपरवाइजर लगाए गए थे। पूरे जिले से 7729 संदिग्ध रोगी मिले। जांच करने पर 127 लोगों के कुष्ठ रोग होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिजनौर में एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक व कासमपुरगढ़ी में दस-दस, हल्दौर में 16, जलीलपुर में 21, कोतवाली देहात में 30, स्योहारा, किरतपुर में छह-छह, धामपुर में 13, नहटौर में तीन, नूरपुर में पांच, नजीबाबाद में सात लोगों के कुष्ठ रोग होने की पुष्टि हुई है।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने बताया कि जिले में अप्रैल 2018 से लेकर जुलाई 2018 तक 313 रोगी मिल चुके हैं। इनमें से अप्रैल माह के 186 तथा 16 से 29 जुलाई तक चले अभियान में 127 नए रोगी मिले। नए रोगियों का उपचार जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरीर का कोई भी सुन्न दाग कुष्ठ रोग की श्रेणी में आता है। ऐसा होने पर इसे छिपाएं नहीं बल्कि अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
कुष्ठ रोग के लक्षण
1. जोड़ों में दर्द होना।
2. त्वचा पर दबाव देने पर भी त्वचा में कोई हरकत महसूस न होना या कम महसूस होना।
3. नस क्षतिग्रस्त होकर वजन कम होना।
4. त्वचा पर फोड़े या चकत्ते बनना।
5. त्वचा पर दर्द रहित फफोले बनना।
6. आंखों में सूखापन, पलक कम झपकना, बाल झड़ना आदि।