फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब जिला अस्पताल में भी होंगे डिजीटल एक्स-रे

अब जिला अस्पताल में भी होंगे डिजीटल एक्स-रे

Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में भी होंगे डिजीटल एक्स-रे
अब जिला अस्पताल में भी होंगे डिजिटल एक्स-रे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की जनता के लिए एक अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में अब डिजिटल एक्सरे हुआ करेंगे। इसके लिए डिजिटल मशीन जिला अस्पताल को मिल गई है। जल्द ही इसके शुरू होने की संभावना है। इससे चिकित्सक और मरीज दोनों के समय की बचत होगी। साथ ही प्रतिदिन एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800 मरीज अपना इलाज कराने यहां आते हैं। इनमें से एक्स-रे के कम से कम 70-80 मरीज होते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक वर्तमान में एक्सरे करने में करीब आधा घंटा लगता है। डिजिटल मशीन के लगने से अब आधे समय यानी केवल 15 मिनट में एक्सरे हुआ करेंगे। डिजिटल एक्सरे मशीन के लगने से समय कम लगेगा और मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी। डिजिटल एक्सरे कराने के लिए अभी तक लोगों को जिला अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है। कुछ दिनों बाद लोगों को डिजिटल एक्सरे के रूप में जिले की जनता को सरकार की ओर से सौगात मिलने वाली है। रेडियोलॉजिस्ट बीआर त्यागी ने बताया कि फिलहाल में एक्सरे करने की व्यवस्था यह है कि एक्सरे करने के बाद उसे पानी से धोना पड़ता है, लेकिन डिजिटल एक्सरे में ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। यानी अल्ट्रासाउंड की तरह से ही एक्सरे काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed