{"_id":"5b328d154f1c1bc2378b6102","slug":"71530039573-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक , ई रिक्शा में भिडंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक , ई रिक्शा में भिडंत, पांच घायल
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। हाइवे पर धामपुर मार्ग पर एक बैंक्वेट हाल के सामने बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक, एक महिला, दो बच्चो और ई-रिक्शा चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया ।
मुजफ्फरनगर जिले के गांव कथेडो निवासी आसिफ पुत्र इदरीश अफजलगढ के गांव खुशहालपुर में आया हुआ था। जब वह मंगलवार सवेरे आठ बजे के करीब अपनी मामी मोमिना पत्नी मकसूद अपने दो बच्चों इलमा व उबैद के साथ दवा लेने के लिए बाइक से मीरापुर जा रहे थे, तो धामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक और आगे जा रही ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक शीशराम पुत्र रामकिशन निवासी झाड़पुरा गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें राहगीरो की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से महिला मोमिना व उसकी पुत्री इलमा व ई-रिक्शा चालक शीशराम की गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।