फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उम्दा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

उम्दा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
उम्दा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित
धामपुर। 32 यूपी एनसीसी के शिविर के आठवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में पूनम प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और लक्ष्मण ने तीसरा स्थान पाया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ड्रिल प्रतियोगिता में चार्ली कंपनी ने बाजी मारी। ईको कंपनी के कैडेट्स दूसरे नंबर पर रहे। वेमन प्रशिक्षण में अरुण कुमार प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल में ब्रावो कंपनी प्रथम रही जबकि डेल्टा कंपनी द्वितीय रही। बैडमिंटन में आकांक्षा प्रथम, अंजलि तोमर द्वितीय व आंचल रानी तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट कैडेट्स में ईको कंपनी की पूनम, एल्फा कंपनी के तनुज कुमार व ईको कंपनी की रश्मि चौहान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही है। बेस्ट सीएचएम में शिवानी चौहान, हर्ष कुमार, राजन, मोहम्मद साहिल व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। बेस्ट आरपीएचएम गुरजीत सिंह, बेस्ट बीएचएम चंचल सिंह रहे। ओवर आल चैंपियन कंपनी ईको कंपनी रही। इस कंपनी के कंपनी कमांडर कैप्टन जेके राणा रहे जबकि अल्फा कंपनी के कमांडर मेजर सूरजभान, ब्रावो के लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस, चार्ली कंपनी कमांडर के लेफ्टिनेंट शशांक शर्मा, टू आईसी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा रहे। कर्नल अरिदमन शर्मा ने एनसीसी के क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉक्टर आरएस चौहान, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सूबेदार लिंबू मौजूद रहे। कार्यक्रम मेें कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed