{"_id":"5afc750e4f1c1bdb408b5dd1","slug":"71526494478-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए बाइक रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए बाइक रैली निकाली
Updated Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश की जनपदीय शाखा ने प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
बुधवार को गजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी जिला अस्पताल में एकत्र हुए और बाइक रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर इंद्रजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, 800 कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से अधिक करने, लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट लैब टेक्नीशियन एवं आप्ट्रोमेट्रिस्ट का वर्तमान ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर उच्चीकृत कर 4200 करने, परिवहन निगम में वर्षों से कार्यरत संविदा चालकों व परिचालकों को संबंधित पद का न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता आदि का भुगतान दिलाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलने, नर्सिंग संवर्ग में केंद्र सरकार में उपलब्ध पदों की भांति प्रदेश के 200 बेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक का एक तथा 500 बेड पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी का एक पद सृजित करने, कलक्ट्रेट को जनपद सचिवालय घोषित करने सहित कई मांगे की गई। ज्ञापन देने वालों में सौपाल सिंह, मनोज शर्मा, टीकम सिंह सेंगर, सतीश कुमार शर्मा, राजेश रवि, आनंद प्रकाश, मिथलेश वर्मा, राम सिंह चौहान, एसके अमोली, नरेश रूडोला, अमर सिंह सैनी, जेडी सकलानी, महिपाल सिंह आदि कर्मचारी शामिल रहे।