{"_id":"5ab005c94f1c1bae758b6526","slug":"71521485257-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की निजीकरण व्यवस्था के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की निजीकरण व्यवस्था के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ ने निगम का निजीकरण किए जाने का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि ऐसा हो गया तो निगम बेकार हो जाएगा।
सोमवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता दोपहर बाद एसई कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर इंजीनियरों ने सरकार की पॉलिसी की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के पांच महानगरों मुरादाबाद, गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ व वाराणसी व नौ जिलों में विद्युत निगम का निजीकरण करने जा रहा है। जो निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निगम के निजीकरण व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो प्रदेश में आंदोलन होगा। जिसके नुकसान की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की ही होगी। प्रदर्शनकारियों में एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी, योगेश कुमार, रणजीत मौर्य, मितेश कुमार, राहुल मौर्या, सुंदरपाल, डीके मौर्य, हरेंद्र कुुमार , संजय कुमार केके शर्मा रहे।