{"_id":"5a34116d4f1c1bc5758b943d","slug":"71513361773-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन समाज के लोगों की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन समाज के लोगों की बैठक आयोजित
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने समाज के लोगों से शिक्षित और जागरूक होने का आह्वान किया।
शुक्रवार को समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. रितेश सैन ने सैन समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आज सरकार स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन सरीखी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आवश्यकता है जागरूक रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने की। वीरेंद्र सैन ने कहा कि पिछड़े समाज के लोग स्वार्थ पूरित राजनीति के शिकार होते आ रहे हैं। जिससे पिछड़े समाज का उत्थान नहीं हो पा रहा है। बैठक में उस राजनीतिक दल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया, जो समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक दृष्टिकोण से उन्नति की कसौटी पर खरा उतरे। बैठक में कोमल स्वरूप, महेंद्र सैन, डॉ. चंद्रशेखर सैन, अशोक सैन, पंकज सैन आदि उपस्थित रहे।