फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शांतिपूर्वक मतदान में टाइम पास करते नजर आए सुरक्षाकर्मी

शांतिपूर्वक मतदान में टाइम पास करते नजर आए सुरक्षाकर्मी

Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्वक मतदान में टाइम पास करते नजर आए सुरक्षाकर्मी
सुरक्षा रही चाक चौबंद, कहीं-कहीं हुई लापरवाही
विज्ञापन

- शांतिपूर्वक मतदान के दौरान आराम करते नजर आए सुरक्षाकर्मी
फोटो - 22एनजेडबी01जे, 01पी
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद।
प्रशासन द्वारा नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में एक भी मतदान केंद्र को सामान्य श्रेणी में नहीं रखा गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। जहां सुरक्षाकर्मियों ने मतदान केंद्रों के आसपास जमा भीड़ को लाठियां फटकारकर खदेड़ा, वहीं कहीं-कहीं हल्की लापरवाही भी नजर आई।
बुधवार सुबह प्रेक्षक नजीबाबाद क्षेत्र में राउंड पर थे। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सूचना मिली कि एमजीएम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के निकट लोगों की भारी भीड़ मार्ग पर जमा है। एसडीएम, सीओ उद्भव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया और चेतावनी दी कि भीड़ दोबारा नजर आई, तो पुलिस बख्शेगी नहीं।
विज्ञापन

नगर में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमडीएस इंटर कॉलेज, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया था। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित तीनों मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी स्मार्ट फोन में व्यस्त नजर आए। एक महिला सुरक्षाकर्मी तो मोबाइल पर फ्रंट कैमरा ऑन कर फेस देखती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed