{"_id":"59a70add4f1c1be9278b485f","slug":"71504119517-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालू में डेंगू के चार रोगी मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालू में डेंगू के चार रोगी मिलने से मचा हड़कंप
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झालू में डेंगू के चार रोगी मिले
बिजनौर। कस्बा झालू में बुखार महामारी का रूप लेता जा रहा है। हर घर में बुखार के रोगी मिलने से परिजनों में दहशत फैली हुई है। कस्बे में चार व्यक्तियों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद खुल गई। विभाग की टीम ने दो-तीन जगह कैंप लगाकर बुखार के रोगियों को दवाई वितरित की। नगर पंचायत की ओर से कुछ स्थानों पर दवाई का छिड़काव भी किया गया।
कस्बा झालू में बुखार के पैर पसारने से हर कोई सहमा हुआ है। लोगों को डर है कि डेंगू का प्रकोप को नहीं छा गया है। हर घर में बुखार से पीड़ित लोग हैं। आलम यह है कि कई घरों में तो सभी सदस्य बुखार की चपेट में आ गए हैं। बुखार महामारी का रूप लेता जा रहा है। रोज बुखार के नए रोगी सामने आ रहे हैं। तेजी के साथ बुखार फैलने से परिजन चिंतित हैं। बुखार से कैसे पीछा छूटे, हर कोई इसका उपचार ढूंढ रहा है। झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी अंकुर, संजय, रामेंद्र उर्फ टिल्लू, सुरेंद्र शर्मा को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अंकुर, संजय, रामेंद्र को मेरठ के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सुरेंद्र शर्मा को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू के एक साथ चार रोगी मिलने से मोहल्ले के लोग घबराए हुए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद टूट गई। विभाग की टीम ने कस्बा झालू के मोहल्ला झोझियान में शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों का उपचार कर दवाई दी। अकबर की पुत्री हिना की मंगलवार को बुखार से हुई मौत के बारे में टीम ने जानकारी ली। टीम ने मोहल्ला झोझियान के अलावा एक-दो और स्थानों पर शिविर लगाए। नगर पंचायत की ओर से भी कुछ स्थानों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल के मुताबिक झालू में विभाग की टीम को ज्यादातर वायरल के रोगी मिले हैं। बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड बनवाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद देखा जाएगा कि इन लोगों को क्या बीमारी है। झालू में डेंगू के रोगी मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक डेंगू की पुख्ता रिपोर्ट सामने नहीं आएगी, उन्हें डेंगू का रोगी नहीं माना जाएगा। वह इन लोगों के बारे में जानकारी करा रहे हैं।