{"_id":"59a70acd4f1c1be8278b48f5","slug":"71504119501-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य पर विद्वानों ने प्रवचन किए। विद्वानों का कहना था कि सत्य को कभी बांधकर नहीं रखा जा सकता है। सत्य की क्षमता अनंत है।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन शांतिधारा पृक्षाल और पूजन के साथ उत्तम सत्य पर प्रवचन हुए। जैन विद्वान रोहित जैन ने कहा कि सत्य शब्द असीम है। सत्य शब्द नहीं जड़ है, सत्य चेतन है, सत्य को बांधकर नहीं रखा जा सकता। पंडित कोमल शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को स्वंय को पकड़कर रखने से ही सत्य वश में हो जाता है। उन्होंने कहा कि सत्य का बीज जब अंकुरित होता है तो वह असत्य की धरती को चीर देता है । शांतिधारा पृक्षाल और सामूहिक पूजन में प्रेमचंद जैन, पारसनाथ जैन, जितेंद्र जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, दीपक जैन, अजय जैन ने भाग लिया। उत्तम की सत्य की पूर्व संध्या पर कुमकुम जैन के निर्देशन में धार्मिक तम्बोला आयोजित किया गया। तम्बोला में नमन जैन, सिद्घार्थ जैन, अजय जैन, वासु जैन, नीरज जैन, मंजू जैन, श्रुति जैन ने भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में संदीप जैन, पुनीत जैन, अक्षत जैन, संतोष जैन, मनीष जैन, संगीता जैन, रश्मि जैन, खुशी जैन, आशा जैन, सुशीला जैन, रिंकू जैन, श्रेयांश जैन, रैना जैन सहित समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया।