{"_id":"598765f14f1c1b99108b47b4","slug":"71502045681-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ट्रेन की चपेट में आकर एक इमाम की मौत हो गई। मृतक की जेब से नगदी गायब मिली। जीआरपी ने पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार शाम मुअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर हादसा पेश आया। ट्रेन में सफर कर रहे नांगल थाना क्षेत्र के गांव पूंडरीकला में एक मस्जिद के इमाम (40) शरीफ अहमद की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव बेरखेड़ा निवासी शरीफ की मौत की सूचना पर परिजन, नजीबाबाद की विभिन्न मस्जिदों के कुछ इमाम और मुस्लिम समुुदाय के लोग देर रात जीआरपी थाने पर पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराकर शव उन्हें सुपुर्द करने की गुहार कर रहे थे। जीआरपी प्रभारी विजय कुमार ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि असर की नमाज अदा करने के बाद इमाम शरीफ अहमद घर जाने के लिए निकले थे। उनके पास 7,500 रुपये की नगदी थी। हादसे के बाद नगदी गायब मिली, जबकि एक हैंडबैग में कपड़े व मोबाइल सुरक्षित था। चर्चा है कि उनकी जेब काटने वाले को पकड़ने की कोशिश में इमाम ट्रेन से गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी ने जेबकटी की घटना से इंकार किया। कहा कि जेब काटने वाला मोबाइल और अन्य सामान भी चोरी करता।