फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने को प्रदेश सरकार कटिबद्घ- औलख

समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने को प्रदेश सरकार कटिबद्घ- औलख

Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने को प्रदेश सरकार कटिबद्घ- औलख
नूरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष और सम्मान समारोह में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के अनुरूप प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

धामपुर रोड पर जीटीबी पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पंडित जी की सोच में अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की भावना थी। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विजयपाल सिंह तोमर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में बताया। भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यक्रम में पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।. कार्यक्रम में सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक ओम कुमार, क्षेत्रीय संयोजक अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि ने विचार व्यक्त किए । मंच पर कार्यक्रम के जिला संयोजक राजवीर सिंह, भाजपा नगरअध्यक्ष अशोक राजपूत, राधेश्याम कर्णवाल, डॉ. ओपी त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री ओमवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed