फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   70 years after Jagmagaya Inchwala

70 साल बाद जगमगाया इंछावाला

Sun, 17 Dec 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 17 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
70 years after Jagmagaya Inchwala
70 साल बाद जगमगाया इंछावाला - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सांसद भारतेंद्र सिंह के प्रयास से आजादी के 70 वर्षों बाद बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के गंगापार का गांव इंछावाला सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगा गया है। गांव का प्रधान ने स्विच दबाकर योजना का शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

 गांव इंछावाला में आजादी के बाद से अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं थी। यह गांव गंगा के बीच टापू के रूप में बसा हुआ है। इस गांव में 90 परिवार रहता है। ये गांव शुक्रताल के नजदीक है। गांववासी फूस व छप्परों से अपना घर बनाकर रहते हैं। बरसात गांव जलमग्न हो जाता है तो उन्हें शुक्रताल में बसाया जाता है। इस गांव में  सांसद भारतेंद्र सिंह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण कराकर प्रकाशोत्सव मनाया गया। हालांकि अभी 65 परिवार को योजना का लाभ दिया गया है, बाद में सभी को लाभ दिया जाएगा। सांसद भारतेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में दो एलईडी बल्ब, एक पंखे की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलशन ने बताया कि केवल सांसद भारतेंद्र सिंह की ऐसे नेता है, जो गंगापार आए और गांव को रोशन किया। उनके अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि ने गांववालों की सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान ने गांववासियों की ओर से सांसद का आभार जताया। रविवार केेे ग्राम प्रधान ने स्विच दबाकर गांव को जगमग कर दिया। उनके साथ संजय त्यागी, नरेंद्र पहलवान, जितेंद्र राजपूत, मिथुन पंवार, राजीव राजपूत, भीष्म राजपूत, श्रवण कुमार व लायक राम चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed