{"_id":"611fe7468ebc3e79c24e3f43","slug":"70-thousand-people-will-be-given-second-dose-in-the-district-bijnor-news-mrt552649421","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 70 हजार लोगों को लगाई जाएगी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 70 हजार लोगों को लगाई जाएगी दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 70 हजार लोगों को लगाई जाएगी दूसरी डोज
बिजनौर। जिले में अब 70 हजार लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत दूसरी डोज लेने का समय पूरा हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब हर शनिवार केवल दूसरी डोज के लिए आरक्षित किया गया है। इस दिन किसी को भी पहली डोज नहीं लगाई जाएगी।
शासन के निर्देश पर दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर शनिवार का दिन केवल इसी के लिए ही निर्धारित किया गया है। बाकी प्रथम डोज लगवाने वाले लाभार्थी सोमवार से शुक्रवार तक ही स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवा सकेंगे। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार की रात तक हुए कोरोना रोधी टीकाकरण के अंतर्गत पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या में लगभग सात लाख 93 हजार का अंतर है। दोनों डोज के बीच के अंतर की खाई पाटने के लिए शासन ने शनिवार को केवल दूसरी डोज लगाने के लिए ही आरक्षित किया है। अब पहली डोज वाले लाभार्थी सोमवार से शुक्रवार तक ही अपने नजदीकि सरकारी अस्पताल में जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण के लिए लाभार्थी को प्रथम डोज का प्रमाण पत्र, कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड, प्रथम वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की वैक्सीनेशन आईडी के अंतिम चार अंक तथा मोबाइल नंबर अपने साथ लेकर आना अनिवार्य है।
शुक्रवार को भी नहीं मिला कोई संक्रमित
बिजनौर। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त हुई कुल 2448 जांच रिपोर्ट में से एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। आज कुल 2180 लोगों की कोरोना जांच की गई। वर्तमान में 1370 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं और केवल एक ही एक्टिव केस बचा है।